देहरादून: मसूरी पुलिस ने दो पर्यटकों को किया गिरफ्तार, युवतियों से छेड़छाड़ और रोकने पर स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप
देहरादून की मसूरी कोतवाली पुलिस ने मसूरी में स्थानीय व्यक्तियों से मारपीट करने वाले दो पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। मामला कैंपटी टैक्सी स्टैंड के पास का है, जहां लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोकने पर आरोपियों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की थी।