देहरादून: SSP देहरादून अजय सिंह ने सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
वीवीआईपी भ्रमण के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भारी ट्रैफिक दबाव के बीच व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा से काम कर रहे जवानों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।