मंदसौर: कलेक्टर ने ग्राम गाडरिया में चुनावी चौपाल आयोजित कर मतदाता को जागरूक किया कहां मतदान अवश्य करें।
मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सीतामऊ जनपद की ग्राम पंचायत गाडरिया में चुनावी चौपाल आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। चुनावी चौपाल के दौरान कलेक्टर ने सभी जागरूक मतदाताओं से कहा कि 13 मई मतदान दिवस के दिन थोड़ा सा समय निकालकर मतदान अवश्य करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई।