कैसरगंज: ग्राम लौदा महौली में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने चेतना सत्याग्रह आंदोलन किया
कैसरगंज तहसील के ग्राम लौदा महौली में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने चेतना सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली जा रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है।