कैसरगंज: लखनऊ बहराइच हाईवे के गीता पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे के गीता पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बृजेश पुत्र शोभाराम चीनी मिल से वापस अपने घर जा रहा था, कि तभी गीता पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।