बीकानेर: खारा क्षेत्र की ऑयल मिल में भीषण आग लगी, लाखों का हुआ नुकसान
खारा क्षेत्र स्थित एक ऑयल मिल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। घटना के समय मिल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नह