खंडवा नगर: मोघट रोड पुलिस ने गोवंश वध के केस में फरार चल रहे दस हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है
मुखबीर से सूचना मिली कि खलील उसके घर पहुंचा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। खलील ठेकेदार है। मकान निर्माण का कार्य करता है। तीन दिन पहले इसी मामले में फरार आरोपी गब्बर को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह केस के सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे की है