मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पैसे देने के बहाने फैक्ट्री संचालक की चाकू से गोद कर हत्या, एक आरोपी की भी मौत
कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में पैसे देने के बहाने से दरवाजा खुलवाकर दो बदमाशों ने फैक्ट्री संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमला करने वालों में से एक बदमाश की भी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर गाड़ीखाना निवासी अनिल चौधरी (32 वर्ष) पीतल फैक्ट्री चलाते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।