लाडपुरा: बारां कोतवाली थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम बालक को मारी टक्कर, गंभीर घायल MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Aug 11, 2025 बारां कोतवाली इलाके के नयापुरा बावड़ी में पिता के साथ जा रहे एक मासूम बालक सयान पुत्र साजिद को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टक्कर मारकर चली गयी जिससे वह गम्भीर घायल हो गया उसको परिजन कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मासूम घायल बालक के पिता साजिद ने बताया कि बेटा सयान उनके साथ जा रहा था कि तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल टक्कर मारकर चली गयी।