शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को जलकल एवं प्रकाश विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर अर्चना वर्मा ने की। इस दौरान शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।