मरवाही: जीपीएम के सेमरदर्री में करैत सांप के डसने से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सतर्कता अपील
मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदर्री (बगैहा) में करैत सांप के डसने से विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समुदाय के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। बुधवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरदर्री निवासी 30 वर्षीय बुद्धू सिंह पण्डो, पिता भारत सिंह, अपने घर में जमीन पर सो रहे था। तड़के सुबह उसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया।