पथरिया: सजिया गांव में गहराया जल संकट, ग्रामीण मीलों दूर से पानी भरने को मजबूर, सप्ताह में एक दिन मिल रहा पानी
पथरिया जनपद के सुजनीपुर क्षेत्र के सजिया गांव में गर्मी के साथ जल संकट बढ़ गया है। नल-जल योजना की पाइपलाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को सप्ताह में केवल एक दिन पानी मिल रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगो को करीब एक किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। तसले से नीचे गंदगी में पानी भर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।