खजनी: बारात में शामिल होने गए रणजीतगढ़ निवासी मूक-बधिर युवक के लापता होने पर बेलघाट पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रणजीतगढ़ निवासी 32 वर्षीय उमेश पुत्र संजय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार उमेश 7 जून 2026 की रात करीब 9 बजे ग्राम बेली खुर्द में एक बारात में शामिल होने गया था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।