रावला के खानुवाली की रहने वाली महिला की प्रसव के दौरान हुई मौत मामले में 12 मार्च को घडसाना के एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे सर्व समाज के द्वारा पंचायत समिति सभागार में बैठक कर 12 मार्च को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। गढ़साना के गोद हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग।