चाचौड़ा: ग्राम पंचायत मांगरोन के धार्मिक स्थल चौडारेश्वर मंदिर तक पहुंच मार्ग का चाचौड़ा विधायक ने किया भूमि पूजन
Chachaura, Guna | Jun 11, 2026 चाचौड़ा तहसील की ग्राम पंचायत मांगरोन के तहत आने वाले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चौडारेश्वर मंदिर तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का 11 जून को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने भूमि पूजन किया। जल्द सड़क निर्माण पूरा होगा। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, शिकायती आवेदन लिए और समाधान का आश्वासन दिया।