झालरापाटन: झालरापाटन में जलझूलनी एकादशी पर भव्य जुलूस निकला, बैंड-बाजे और ढोल के साथ देव विमान निकले, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
झालरापाटन में मंगलवार देर शाम जलझूलनी एकादशी पर देव विमान का सामूहिक जुलूस निकाला गया। 27वें डोल महोत्सव के तहत बड़ा मंदिर बालाजी सेवा दल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जुलूस में सर्व समाज के देव विमान और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में 13 बैंड-बाजे, 51 ढोल, 2 घुड़सवार बालाजी की झांकी, डीजे और भजन मंडलियां सबसे आगे चल रही थी।