नौगढ़: नौगढ़ में गोड़टुटवा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो ऑटो को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत
नौगढ़ थाना क्षेत्र में गोड़टुटवा गांव के पास आज शुक्रवार शाम करीब 04 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने दो सीएनजी ऑटो को पीछे से जोरदार तरिके से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया। हादसे में बिहार निवासी गोविंद की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।