भवानीपुर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आशाटोल निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।