सिंघवारा: बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- “बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश”
दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन जनता ने ऐसा होने नहीं दिया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को राजनीति से संन्यास लेने की नसीहत भी दी।