महसी: गोपचंदपुर में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपचंदपुर गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा तीस हजार रुपए नगद तथा करीब दो लाख का सोने चांदी के आभूषण चोर चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही CO पवन कुमार मौके पर पहुंचे और गंभीरता से जांच की।