मथुरा: भरतपुर रोड से थाना हाईवे एवं STF टीम ने ट्रक में छुपा कर ले जाए जा रहे 240 किलोग्राम गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को पकड़ा
थाना हाईवे पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भरतपुर रोड से ट्रक में छुपा कर ले जाए जा रहे 240 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साबिर पुत्र शहाबुद्दीन निवासी वनवन राजस्थान एवं इब्राहिम पुत्र खिललू निवासी हरियाणा को ट्रक के साथ गिरफ्तार किया थाने पर लाकर दोनों को जेल भेज दिया है।