मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में घर-घर जन्मे कान्हा देर-रात तक हुआ बधाई गायन कान्हा को लगाया छप्पन भोग
कान्हा की नगरी मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया तो कान्हा का घर-घर में भी जन्म हुआ। रात्रि 12:00 बजाते ही पूरा ब्रज क्षेत्र राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो गया तो ब्रज के सभी छोटे-बड़े मंदिरों सहित घरों में भी कान्हा ने जन्म लिया और बधाई गायन हुआ के साथ भगवान को छप्पन भोग लगाया । देर रात्रि तक हुआ उत्सव।