कपसेठी पुलिस टीम ने चेन छिनैती करने वाला 25,000/- रुपये इनामियां वांछित अभियुक्त उदल सिंह को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 10, 2024 कपसेठी पुलिस द्वारा महिला से चेन छिनैती करने के सम्बन्ध मे पंजीकृत मुकदमा में वांछित 25,000/- इनामियां अभियुक्त उदल सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह निवासी भीमसेनपुर, थाना सुरियाँव, जनपद भदोही को मुखबिर की सूचना पर नहवानीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया व कब्जे से छिनैती के सामान की बिक्री का 2850/- रुपये तथा 01 मोबाइल की-पैड बरामद किया गया।