बाढ़ राहत शिविर में आवासित बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न होने पाएं-एस. राजलिंगम
Sadar, Varanasi | Aug 10, 2024 जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने शनिवार को सलारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओ का छिड़काव कराया जाय। विशेष रूप से बाढ़ का पानी उतरने पर क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, सलारपुर के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।