सपा छात्रसभा ने विद्यापीठ में चलाया PDA जागरूकता अभियान
Sadar, Varanasi | Aug 10, 2024 पीडीए प्लान के लोकसभा चुनाव में हिट होने और आए परिणाम से उत्साहित समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 2027 की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने पीडीए सदस्यता अभियान की शुरुआत यूपी में शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी के काशी विद्यापीठ में समाजवादी युवजन सभा द्वारा कैंपस में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।