बीना: कुरवाई रोड: मोतीचूर नदी में खुलेआम अवैध खनन, माफिया की मशीनें चल रहीं, प्रशासन बेखबर
Bina, Sagar | Jun 1, 2026 ताजा मामला है कुरवाई रोड स्थित मोतीचूर नदी का। यहाँ दिन-दहाड़े जेसीबी मशीनें लगाकर भारी मात्रा में मोरम (मिट्टी) का अवैध खनन किया जा रहा है। निकाली गई मिट्टी को डंपरों के जरिए सीधे कुरवाई रोड पर डाला जा रहा है।खुलेआम, धड़ल्ले से हो रहा यह अवैध खनन बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। माफिया प्रशासन के नाक के नीचे मशीनें चला कर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं।