औरैया: राजस्व अधिवक्ताओं ने कलम बंद किया, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने से शुरू हुई हड़ताल, उठाए गए थे नौ मुद्दे
सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि पांच मई को उनके द्वारा बैठक कर 9 सूत्रीय मांगे रखी गई थी। जिसमें तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई थी। इस संबंध की जानकारी उनके द्वारा जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराई गई थी।