कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित गैंगस्टर को उसके घर से किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 7, 2026
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे गैंगस्टर को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायन सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बातचीत चल रहे दिल्ली निवासी सैम उर्फ साईम मलिक को पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।