रमना: रमना के रामगढ़ मोड़ पर हादसे के बाद बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, कई घायल
Ramna, Garhwa | Apr 1, 2026 निर्माणाधीन फोरलेन सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। रामगढ़ मोड़ के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में झुरहा निवासी 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज अपने ठेले के लिए बाजार जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रा