गुमला: डीसी ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की
Gumla, Gumla | Jun 20, 2025 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना से हुए मानव क्षति,नदी में डूबने से मौत और वज्रपात से हुए मौत समेत प्राकृतिक आपदा से फसल एवं मकान क्षति से संबंधित मामलों व इससे लाभुकों को मिलने वाले मुआवजा राशि के संबंध में समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया।