गुमला: दो दिनों की लगातार बारिश के बाद खड़िया पाड़ा मोहल्ले का जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, गंदगी का लगा अंबार #jansamasya
Gumla, Gumla | Jun 19, 2025 गुमला में दो दिनों की हुई बारिश के बाद पूरे शहर का हाल बेहाल है। लेकिन खड़िया पाड़ा के निवासी इन दिनों नरकीय जीवन जीने को विवश है। खड़िया पाड़ा की मुख्य सड़क पर कचरे का अंबार लगा है साथ ही मुख्य सड़क कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है।सड़क पर कचरा ऐसे फैला है जैसे वह सड़क न होकर कचरे का डंपिंग यार्ड हो। वहां के लोग कचरा की बदबू और गंदगी के कारण परेशान हैं।