बाढ़ विधानसभा के ग्रामीण चिकित्सक संघ के तत्वावधान में सोमवार को लगभग 2 बजे ढेलवागोसाईं स्थित संभावना वाटिका में नवनिर्वाचित विधायक डॉ0 सियाराम सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाढ़ के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ0 बी.पी.सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 अँजेश कुमार, दंत चिकित्सक डॉ0 वरुण शर्मा, डॉ0 पूजा सिंह सहित कई डॉक्टर तथा गणमान्य लोग उपस्थित हुए।