किशनगंज: रसोई में घुसा 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जानकारी रविवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र के बरुनी गांव में एक मकान की रसोई में करीब 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हीरा रंधावा की पत्नी सुबह चाय बनाने रसोई में गईं तो वहां सांप को देखकर घबरा गईं। परिवार ने तुरंत स्नेक कैचर जसवंत सिंह चौधरी को सूचना दी।