शाजापुर: शाजापुर में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने का संकल्प, 'सतर्कता दिवस' के ज़रिए जागरूकता अभियान चलाया गया
शाजापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (VSWO) ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर ‘सतर्कता दिवस’ मनाया। इस अभियान में बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ), आशा यूनिट, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं ने भाग लेते हुए बाल विवाह रोकने का संकल्प दोहराया।लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।