शाहजहांपुर। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने पुवायां रोड स्थित स्क्रैप व्यापारी सत्यवीर गुप्ता की अंबे ट्रेडर्स फर्म पर देर शाम छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने फर्म के तीन गोदामों का निरीक्षण किया, जिनका विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया। इस पर गोदामों में रखे सामान को सील कर दिया गया।