अशोक नगर: अशोकनगर के अक्षत पर MPL में 13.80 लाख की बोली, रीवा जगुआर ने खरीदा, अच्छे प्रदर्शन से बढ़ी कीमत
MPL) की नीलामी में अशोकनगर के युवा खिलाड़ी अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर टीम ने 13.80 लाख रुपए में खरीदा है। यह नीलामी में उन पर लगी दूसरी सबसे बड़ी बोली थी। अक्षत रघुवंशी का क्रिकेट करियर लगातार प्रगति पर है। इससे पहले उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.20 करोड़ रुपए में शामिल किया था।