बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बुर्रा फरीदपुर गांव में जमीन को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिस में ओमेंद्र व उसकी पत्नी धर्मवती घायल हो गईं। घायल धर्मवती को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और धर्मवती की हालत गंभीर देख धर्मवती को जिला अस्पताल रेफर कराकर ले गए । सोमवार को ओमेंद्र ने 6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।