सदर: काशी में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, पुरी से आएंगी 500 विशेष पताकाएं, 108 डमरू दल होंगे आकर्षण
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष रथयात्रा और डोलीयात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से 500 विशेष पताकाएं (ध्वज) मंगाई जा रही हैं। इन पताकाओं को पुरी मंदिर के पुजारियों ने विशेष रूप से काशी की रथयात्रा के लिए तैयार कराया है।