चकिया: चकिया में निकाली गई जनगणना जागरूकता रैली, एसडीएम व तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी
चकिया नगर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे को उपजिलाधिकारी पवन कुमार व तहसीलदार देवेंद्र यादव ने जनगणना जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने “हमारी गणना, हमारा अधिकार” जैसे नारों के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों को जनगणना में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के लोग कार्यक्रम मे शामिल हुए।