डेहरी: रात्रि गश्ती में मुस्तैद दिखी रोहतास पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dehri, Rohtas | Jun 3, 2026 रात्रि गश्ती में मुस्तैद दिखी रोहतास पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। रात्रि रोहतास पुलिस जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आई। रात्रि ड्यूटी (ओडी) पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता सुनिश्चित करने हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।