गुना नगर: ग्राम शिकारीपुरा: सहरिया समाज के स्वीकृत मुक्तिधाम पर दबंगई का अड़ंगा, 55 परिवारों ने प्रशासन से लगाई गुहार
गुना जिले के ग्राम शिकारीपुरा में सहरिया समुदाय के मुक्तिधाम निर्माण पर रोक लगने का मामला सामने आया है। करीब 55 सहरिया परिवारों ने आरोप लगाया है कि एक दबंग व्यक्ति ने निर्माण कार्य रुकवाकर मुक्तिधाम का रास्ता बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि सरकारी रिकॉर्ड में मुक्तिधाम के लिए सुरक्षित है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।