मंझनपुर: खरौना गांव स्थित एक घर में मिले दो शव, एएसपी ने बताया- लाश दो दिन पुरानी, शरीर में पड़े हैं छाले
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत ग्राम खरौना में सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि एक घर में दो लोगों का शव मिला है, शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया दो दिन पुराना शव है शरीर मे छाले पड़े हैं।