सोहागपुर: सोहागपुर के पटासी गांव में अवैध कोयला उत्खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शहडोल सोमवार को लगभग 6:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के पटासी गांव में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है,वायरल हुए वीडियो को देख यह प्रतीत होता है की मानो कोयले की ओपन खदान खुली हो,स्थानीय लोगों के द्वारा यह अवैध उत्खनन कराया जा रहा है।