कांके: मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर प्रेस वार्ता
Kanke, Ranchi | Oct 21, 2025 मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार शाम करीब चार बजे साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान खेल निर्देशक शेखर जमुआर ने साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की जानकारी साझा करते हुए कहा कि छह देशों के खिलाड़ी इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि आज से रांची में खिलाड़ियों का आना शुरु हो गया है।