हनुमानगढ़: जंक्शन में हत्या प्रयास के मामले में 17 महीने से फरार 2 लोग गिरफ्तार, पूर्व में 7 लोग भी जेल भेजे जा चुके हैं
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 17 महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में कुल सात जनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। इस संबंध में भेरूमल सिंह पुत्र मांगू सिंह राजपूत की ओर से जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।