बरेली: बरेली में बिजली संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, बिल पूरा होने के बावजूद घंटों गुल रहती है सप्लाई
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे समय पर पूरा बिजली बिल जमा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित बिजली नहीं मिल रही। लोगों का आरोप है