भभुआ: भीखमपुरा गांव के पास बाइक सवार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 6, 2025 बीखमपुरा गांव के पास बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना रविवार की सुबह 10 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक सोनहन थाना क्षेत्र के धरवार गांव निवासी शिव मूरत राम के 15 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार बताया जाता है। किशोर अपने बाइक पर सवार होकर भीखमपुरा गांव से अपने गांव जा रहा था।