कलान: गांव थरिया में समाजवादी कार्यकर्ता की निजी जमीन पर मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने पर BJP नेता ने किया विरोध
शाहजहांपुर, ग्राम थरिया, थाना मिर्जापुर के निवासी कश्मीर उर्फ कल्लू यादव ने अपनी निजी जमीन पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। आरोप है कि स्थानीय BJP नेता पृथ्वीराज गौतम ने मिर्जापुर पुलिस की कथित मिलीभगत से कार्य रोकवा दिया.