बिश्रामपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र चौबे उर्फ गामा चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वरीय कांग्रेसी नेता वीरेंद्र चौबे उर्फ गामा चौबे का निधन हो गयी। वे पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। स्व गामा चौबे पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुये थे। इस दौरान वे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भी रहे। उनका दाह संस्कार वाराणसी गंगा तट पर गुरुवार की शाम तकरीबन पांच बजे संपन्न हुआ।