प्रतापगढ़: अंबामाता मंदिर के सामने बस की चपेट में आने से बाइक सवार किसान घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
प्रतापगढ़। जिले के बामोतर निवासी किसान गोपाल मीणा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोपाल मीणा अंबामाता मंदिर के सामने स्थित सड़क पर मोड़ से प्रतापगढ़ रोड की ओर आ रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से जोधपुर जा रही एक बस की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल की